Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

351 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

On: March 25, 2026 11:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चौती दुर्गा पूजा को लेकर उमड़ी आस्था, 60 वर्षों की परंपरा कायम

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के धूना पंचायत अंतर्गत सौनिया गांव में चौती दुर्गा पूजा के अवसर पर 351 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालु महिलाएं सोनिया दुर्गा मंदिर से भद्रकाली मुहाने नदी तक पहुंचीं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा गया। इसके बाद पुनः मंदिर पहुंचकर कलश स्थापित किया गया। बताया जाता है कि सौनिया गांव के चौपिया बागी में चौती दुर्गा पूजा पिछले 60 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। लगभग छह दशक पूर्व यहां तत्कालीन मुखिया बैद्यनाथ सिंह की अध्यक्षता में मिट्टी का मंदिर बनाया गया था। वर्तमान में उसी स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कर दुर्गा माता सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना की जाती है। इस पूजा के अवसर पर समिति द्वारा पूर्व की भांति नौटंकी (नाटक) का भी आयोजन किया जाता है, जो स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। पूजा में पुरोहित के रूप में मनोज कुमार पांडे एवं यजमान के रूप में बबलू सिंह उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुधीर सिंह, उदय सिंह, नीरज सिंह, अनुज पांडेय, अमित सिंह, गौतम सिंह, राजीव नयन पांडेय, रमाशंकर पासवान, शशिकांत सिंह सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही। पूरे गांव में भक्ति, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण

राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

रामनवमी को लेकर प्रशासनिक बैठक

शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

रामनवमी को लेकर भक्ति का माहौल चरम पर

आस्था के संग संपन्न हुआ चौती छठ महापर्व

अतिक्रमण की चपेट में विद्यालय, अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, मध्य विद्यालय की जमीन सिमटी, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत

नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में आक्रोश

नदी किनारे मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम डिफ्यूज

मिड-डे मील और स्वच्छता पर विशेष निरीक्षण अभियान

Leave a Comment