Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अतिक्रमण की चपेट में विद्यालय, अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, मध्य विद्यालय की जमीन सिमटी, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

On: March 25, 2026 11:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

News Scale Live | मुकेश कुमार दांगी
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बारियातू पंचायत स्थित लुब्धिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय का अस्तित्व अतिक्रमण के कारण गंभीर खतरे में पड़ गया है। विद्यालय की जमीन लगातार सिमटती जा रही है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार कभी 40 से 50 डिसमिल में फैली विद्यालय की भूमि अब घटकर मात्र 8 से 10 डिसमिल ही शेष रह गई है। बताया जाता है कि विद्यालय के चारों ओर गैर मजरूआ किस्म की लगभग दो एकड़ भूमि मौजूद है, लेकिन विद्यालय की चिन्हित जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण होता रहा है। समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। वर्तमान में विद्यालय में करीब डेढ़ सौ बच्चे अध्ययनरत हैं, लेकिन सीमित भूमि के कारण बच्चों को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि यदि नामांकन बढ़ा, तो विद्यालय संचालन और भी कठिन हो जाएगा। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने अंचल अधिकारी से विद्यालय की भूमि की विधिवत मापी कराकर अविलंब अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्यालय का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से शिक्षा के इस मंदिर को बचाने हेतु सख्त कदम उठाने की अपील की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

351 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

आस्था के संग संपन्न हुआ चौती छठ महापर्व

दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत

नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में आक्रोश

नदी किनारे मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम डिफ्यूज

मिड-डे मील और स्वच्छता पर विशेष निरीक्षण अभियान

“100 स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

बाबा मंदिर के दानपात्रों से निकले 32 लाख से अधिक रुपये

योगेंद्र साव के निष्कासन पर गरमाई सियासत, प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, शहर में फ्लैग मार्च

बीटपी में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन,गोष्ठी से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय :- अजय तिर्की 

Leave a Comment