Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, शहर में फ्लैग मार्च

On: March 25, 2026 11:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डीसी और एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में किया निरीक्षण, शांति बनाए रखने की अपील

लोहरदगा, झारखंड। रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उपायुक्त डॉ. ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के संयुक्त नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम टाउन थाना, बड़ा तालाब, पावरगंज, न्यू रोड, सोमवार बाजार, टीपू सुल्तान चौक और रहमत नगर समेत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंची। अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी के जरिए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे। प्रशासन द्वारा जुलूसों के लिए निर्धारित मार्ग और समय का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं और जिले की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुदीप किड़ो, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी शंकर शर्मा, अंचल अधिकारी आर एन खलखो सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत

नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में आक्रोश

नदी किनारे मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम डिफ्यूज

मिड-डे मील और स्वच्छता पर विशेष निरीक्षण अभियान

“100 स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

बाबा मंदिर के दानपात्रों से निकले 32 लाख से अधिक रुपये

योगेंद्र साव के निष्कासन पर गरमाई सियासत, प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

बीटपी में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन,गोष्ठी से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय :- अजय तिर्की 

भंडरा: लोकतंत्र की मजबूती को लेकर प्रशासनिक और राजनैतिक दिग्गजों का महामंथन, SIR-2026 की सफलता हेतु रणनीति तैयार

लोहरदगा में ‘भूमि साक्षरता’ की गूँज: पैतृक संपत्ति है आपका अंतिम सुरक्षा कवच – पीडीजे

​लोहरदगा आस्था और विश्वास का महापर्व चैती छठ लोहरदगा जिले में पूरे उल्लास के साथ संपन्न

Leave a Comment