Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

11 साल पुराने अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

On: March 25, 2026 2:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तकनीकी जांच से पुलिस को मिली सफलता

कोलकाता/गाजियाबाद। करीब 11 साल पुराने नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी युवक को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे कोलकाता के टेंगरा इलाके से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2015 में आरोपी ने गाजियाबाद के खोडा कॉलोनी की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ कोलकाता ले गया था और उससे शादी कर ली थी। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और बाल संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज कराया था।

घटना के बाद से आरोपी कोलकाता में छिपकर रह रहा था। इस दौरान लड़की बालिग हो चुकी है और दंपति का एक बच्चा भी है, जो अब स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को कई बार जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया, लेकिन वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा और अपनी लोकेशन बदलता रहा। हाल ही में खोडा थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के माध्यम से उसकी सटीक लोकेशन कोलकाता में ट्रेस की।

इसके बाद गाजियाबाद अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोलकाता पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है, जहां उसे अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

Leave a Comment