Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में 8 साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों का सड़क जाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव, दो एएसआई घायल

News Scale Live | पलामू
पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमा पंचायत में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय सूरज कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार अनियंत्रित होकर उसे कुचलते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के विरोध में मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण पदमा चौक पर जुट गए और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सड़क जाम रखा। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल वाहन का नंबर जेएच 01 बीभी 1111 है और चालक सोनू कुमार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब झारखंड पुलिस जाम हटाने मौके पर पहुंची। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई हरेश चंद्र यादव और संतोष सिंह घायल हो गए। हरेश चंद्र यादव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि संतोष सिंह के हाथ में चोट लगी है। दोनों का इलाज जारी है।

मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने कहा कि पुलिस जाम हटाने गई थी, तभी प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment