मयूरहंड (चतरा)। भारतीय जनता पार्टी के मयूरहंड मंडल अध्यक्ष के रूप में नवनियुक्त कैलाश राम चंद्रवंशी को चंद्रवंशी समाज के लोगों द्वारा अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। इस नियुक्ति पर समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता का परिणाम है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। समाज के लोगों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य दवेंद्र चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, क्रमवीर चंद्रवंशी, राजूराम चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, रामसेवक चंद्रवंशी, शिवकुमार चंद्रवंशी, सुरेंद्र चंद्रवंशी, पिंटू चंद्रवंशी समेत कई लोग उपस्थित थे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

On: March 15, 2026 9:10 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 847095
Total views : 2562801