Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन

On: March 15, 2026 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियतू करमटांड जंगल में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सुराग 21 दिनों बाद सामने आया है। रविवार को महुआ चुनने गए ग्रामीणों को जंगल में विमान का इंजन दिखाई दिया, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इंजन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह इंजन हादसे के मूल घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है। गौरतलब है कि 23 फरवरी को कासियतू करमटांड जंगल में एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें पायलट समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही विमान के कई हिस्सों की तलाश की जा रही थी। अब 21 दिनों बाद इंजन मिलने से जांच एजेंसियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

हजारीबाग के नवनिर्वाचित मेयर का पत्थलगड़ा दौरा, मंदिरों में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

पति की तेरहवीं के अगले दिन महिला ने फंदा लगाकर दी जान, व्हाट्सएप स्टेटस में व्यक्त किया दर्द

सनसनीखेज मामला: पेड़ से लटकी महिला, नीचे मिले देवर और मासूम बच्ची के शव

दहेज लोभ की शर्मनाक कहानी: मंडप तक पहुंचकर दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन ने ठुकराई शादी

Leave a Comment