हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त माता कौलेश्वरी पर्वत और उसकी तलहटी में रामनवमी के अवसर पर लगने वाले 9 दिवसीय मेला की तैयारियों को लेकर एसडीओ जहूर आलम की अध्यक्षता में कौलेश्वरी प्रबंधन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ ने रामनवमी मेला के दौरान पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। इस दौरान पर्वत पर पेयजल, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एसडीओ ने मेला के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समिति के सदस्यों और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं प्रबंधन समिति की ओर से मेला में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। एसडीओ ने थाना प्रभारी को मेला के दौरान कड़ी और चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। एसडीओ जहूर आलम ने कहा कि 9 दिवसीय विशाल कौलेश्वरी मेला की तैयारी आपसी समन्वय और सामंजस्य के साथ समय पर पूरी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बैठक में सभी समिति सदस्य और पुजारी समिति की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि इस वर्ष कौलेश्वरी महोत्सव का आयोजन दशहरा पर्व के दौरान किया जाए। इस अवसर पर कौशलेंद्र कुमार सिंह, पिंटू सिंह, कमल कुमार केसरी, मिथिलेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, बसंती पन्ना सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

On: March 12, 2026 11:21 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 841635
Total views : 2555083