हंटरगंज/चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित महोगोदवा टोला में पूर्व पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 25 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जो गायघाट निवासी योगेंद्र भुईयां की पत्नी थी। सोमवार देर शाम पूनम अपनी पांच वर्षीय बेटी नेहा कुमारी के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर एक कुएं से पानी भरने गई थी। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंचे और महिला के सीने में नजदीक से गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो पूनम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना हंटरगंज थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। मृतका के वर्तमान पति योगेंद्र भुईयां ने थाने में आवेदन देकर पूनम के पूर्व पति किशोरी भुईयां एवं उसके दो साथियों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। योगेंद्र ने बताया कि पूनम की पहली शादी कुरखेता निवासी किशोरी भुईयां से हुई थी, लेकिन वह उसे पसंद नहीं करती थी और बाद में पंचायत के निर्णय के बाद छह वर्ष पूर्व दोनों ने विवाह कर लिया था। इसी रंजिश में किशोरी लगातार पूनम को धमकी देता था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी पूर्व पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यह घटना समाज में रिश्तों के बीच बढ़ती हिंसा और नफरत को उजागर करती है। सवाल यह है कि क्या एक महिला की जान सिर्फ इसलिए ले ली गई क्योंकि उसने अपनी मर्जी से जीवन जीने का फैसला किया था? यह सवाल पूरे समाज के सामने खड़ा है।
प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

On: February 10, 2026 8:40 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 911577
Total views : 2653345