जल्द नही गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी
न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत बेलहर के रजवारी में लगा ट्रांसफॉर्मर 12 दिन पूर्व जल गया है। जिसकी सूचना विभिा को दे दी गई है, इसके बाबजूद अबतक जले ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त कर गांव में विद्युत की आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी बहुत ज्यादा है और पानी की भी बहुत ज्यादा समस्या है। कुएं सुख चुके हैं और बिजली के अभाव में बोरिंग से पानी नही निकल पा रहा है। दस दिन पहले ही विभाग को सूचना दे दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है। वर्तमान विधायक और सांसद को भी सूचना दिया गया पर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए कोई पहल नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ता पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार दांगी, राजदेव दांगी, चंदन कुमार, बिनोद कुमार, राजू सिंह, भवानी यादव, सनोज कुमार, पंकज कुमार, प्रकाश दांगी, लालदेव दांगी आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग जल्द ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त कर बिजली की आपूर्ति प्रारंभ कराए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।