मयूरहंड/चतरा। समाहरणालय के समीप भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह एवं मयूरहंड आजसू प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर मेहता ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह से मुलाकात की। इस दौरान इटखोरी महोत्सव समेत विभिन्न समसामयिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार राणा और आजसू प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर मेहता ने स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद होने का लाभ जिलेवासियों को मिल रहा है और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिली है। बैठक को सकारात्मक बताते हुए नेताओं ने आपसी समन्वय के साथ आगामी कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही।
भाजपा नेताओं की जिलाध्यक्ष से मुलाकात, इटखोरी महोत्सव पर हुई चर्चा

On: January 29, 2026 2:23 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 936551
Total views : 2687998