Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

On: January 19, 2026 2:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में छत्तीसगढ़ से आ रही एक रिजर्व बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया कि बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज गांव से सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आ रही थी। घाटी क्षेत्र में पहुंचते ही बस असंतुलित हो गई और पूरी तरह पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आई हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराया और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड़ के एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए। उनके आदेश पर महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को मुख्य रूप से महुआडांड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि करीब 30 से अधिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सकीय जांच के बाद ही मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी दी जा सकेगी। फिलहाल प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बचपन स्कूल के बच्चों ने जाना पुलिस का कार्य, गुमला थाने का किया भ्रमण- थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बच्चों से स्नेह जताया*

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

Leave a Comment