न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर (चतरा): उपलब्धियों से भरा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी के नौ साल।यही वजह है कि विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से पूरी विपक्ष विचलित हो उठा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी को परास्त करने एकजुट हो रहे हैं। परंतु वैसे पार्टियों की मनसा पूरी नहीं होगी। पूरे दमखम के साथ मोदी जी एक बार पुनः सरकार बनाएंगे। उक्त बातें सांसद डा. सुनील कुमार सिंह शुक्रवार को गिद्धौर में आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे। उन्होंने समर्पित कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मोदी जी के नौ साल में किए गए कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही साथ मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने के उपलक्ष में चला जा रहा महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रत्येक पंचायत में डीएमएफटी फंड से सभी सुविधा युक्त समुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही साथ प्रत्येक पंचायत में एक एक बड़े तालाब की जीर्णाेधार भी की जाएगी। ताकि किसानों को सिंचाई में कोई दिक्कत न हो सके।वहीं दूसरी तरफ सांसद राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा राज्य में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे फैला हुआ है। इस सरकार को बने रहने की कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। मौके पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, विनोद बिहारी पासवान, मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, महादेव दांगी, शिवबालक सिंह, सुभाष सिंह, शशिकांत सहाय, महेंद्र राम, कविता देवी, प्रीतम यादव, चमारी प्रसाद दांगी, बिंदेश्वरी यादव, लखन दांगी, प्रणेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता सहित अन्य थे।