Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आदित्य साहू को मिली झारखंड भाजपा की कमान, संगठनात्मक सहमति से बने प्रदेश अध्यक्ष, रांची में हुई आधिकारिक घोषणा

On: January 14, 2026 10:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारी और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने रांची में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की।

जुएल ओराम ने कहा कि झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ था। जांच-पड़ताल और राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद आदित्य साहू को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का स्थान लिया है।

भाजपा ने इससे पहले 3 अक्टूबर को आदित्य साहू को झारखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। आदित्य साहू गैर-आदिवासी नेता हैं और बनिया समाज से आते हैं, जो अन्य पिछड़ा वर्ग में वर्गीकृत है। वे इससे पूर्व झारखंड भाजपा के महासचिव रह चुके हैं और वर्ष 2022 में झारखंड से राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए गए थे। शिक्षा जगत से जुड़े आदित्य साहू रांची के राम टहल चौधरी कॉलेज में प्रोफेसर भी रह चुके हैं और पिछले दो दशकों से भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद आयोजित अभिनंदन समारोह में आदित्य साहू ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर केवल भाजपा जैसे संगठन में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य में सत्ता की जल्दबाजी नहीं है, बल्कि आदिवासियों, किसानों और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से उन्हें मुक्ति दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने पेसा कानून को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए इसे आदिवासी समाज के साथ धोखा बताया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के घुसपैठ मुक्त भारत के संकल्प को झारखंड में भी भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लागू करेंगे।

अपने निर्वाचन की घोषणा करते हुए जुएल ओराम ने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में अगली सरकार बनाएगी। अभिनंदन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.एन. सिंह, रवींद्र राय समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। सामने सभी जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तीन घंटे तक चले इस भव्य कार्यक्रम का संचालन प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रदीप वर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद आदित्य साहू वरिष्ठ नेताओं के साथ खुली जीप में सवार होकर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां देर शाम तक मुलाकात और बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment