Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चाय चौपाल पर कांग्रेसियों से रूबरू हुए सांसद सुखदेव भगत, कार्यकर्ताओं ने गिनाईं जनसमस्याएं

On: January 14, 2026 10:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा | लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत रविवार को कैरो प्रखंड में आयोजित चाय चौपाल कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, नगजुआ स्टेशन पर रांची–सासाराम ट्रेन के ठहराव, मेमू ट्रेन में अतिरिक्त बोगी जोड़ने तथा रेलवे की जमीन में स्थित आकाशी नरौली गेट से वन पथ तक सड़क के कालीकरण जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें रेलवे से जुड़ी सभी मांगों को मजबूती से रखा जाएगा।

सांसद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा कानून को कमजोर कर मजदूरों से रोजगार छीनने का काम किया है और महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 5 जनवरी से देशभर में मनरेगा बचाव संगम कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से भागीदारी निभानी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए पहल करने का आह्वान किया।

मौके पर इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, महताब आलम, शरद कुमार विद्यार्थी, जोरावर खान, मुस्लिम अंसारी, लक्षू उरांव, नारायण उरांव, जियाउल अंसारी, जुबेर अंसारी, प्रकाश उरांव, भोला उरांव, सुनील उरांव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment