केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

0
220

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा): भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में बनी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा शुक्रवार को महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने अभियान के तहत केंद्र सरकार की 9 वर्ष के कार्यों और जिले में सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। बताया कि मोदी जी के शासनकाल में चतरा जिला अपनी एक अलग पहचान बना रही है। सबसे तेजी से बदलने वाले जिले के रूप में आज चतरा है। केंद्र सरकार के प्रयास से एनटीपीसी का पावर प्लांट, सीसीएल की खदानें, चोरकारी पावर ग्रिड, केन्द्रीय विद्यालय सिमरिया, सिमरिया बायपास सडक निर्माण, चतरा बायपास सडक निर्माण, सबसे बड़ी परियोजना भारतमाला परियोजना जो कि 3 राज्य को चतरा जिले से जोडेगी। यह सडक बनारस से चलकर कोलकाता तक जाने वाली है। जिसमें चतरा जिले के कई इलाके जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से जिले में शिक्षा का स्तर काफी उपर उठा है। यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल पा रहा है। वहीं कोल खदानें और एनटीपीसी खुलने से हजारों युवाओं को बेरोजगारी से निजात मिला है। युवा विभिन्न माध्यमों से जुड़कर रोजगार पा रहे हैं। मौके पर अशोक शर्मा, मिथलेश गुप्ता, अक्षयवट सिंह, उपेन्द्र सिंह, सिमरिया मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह, अमित कुमार साहू, मीडिया प्रभारी मारुति नंदन, भोला सिंह, धर्मेन्द्र साहू, आनंद यादव, लिलाधर महतो, सुनिल कुमार, गणेश सिंह, बिजेन्द्र कुमार, आशीष कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।