Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बगैर सूचना दिए बैठक कराने पहुंचे राजस्वकर्मी बैरंग लौटे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। मंगलवार को टंडवा अंचल कार्यालय की ओर से सामुदायिक भवन किसुनपुर में वनाधिकार समिति, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की आयोजित बैठक की विभागीय सूचना ग्रामीणों को नहीं होने के कारण राजस्व कर्मियों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं बैठक नहीं होना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। उक्त बैठक को लेकर अंचल कार्यालय की ओर से छः दिनों पूर्व पत्रांक 693 के माध्यम से सूचना जारी किया गया था। जिसमें किसुनपुर मोड़ से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में अनापत्ति हेतु ग्रामसभा बुलाई गई थी। जिसपर राजस्व कर्मचारी शिवकुमार मंडल व सीआइ सर्वेश सिंह को स्थानीय ग्रामीण अरविंद पाठक, महेंद्र महतो, जितेन्द्र महतो, नागेश्वर साव समेत अन्य ने बैठक के संदर्भ में कुछ भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। वहीं दूरभाष से पूछे जाने पर कबरा पंचायत मुखिया निलेश ज्ञासेन ने बैठक के संदर्भ में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में ऐसे दीर्घकालिक प्लान लागू करने से पूर्व पड़ने वाले क्षेत्रों में बगैर प्रभावों का गहन आकलन किए व ग्रामीणों की सहमति लिए कुछ भी कार्य नहीं कराया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन: लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा मंदिर, यहां सभी समान हैं

जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

पंचायत भवन में स्थापना दिवस पर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने की आंखों की जांच

जेएसएलपीएस की सैकड़ों दीदियों को मिला रबी फसल का बीज, गेहूं-चना-मसूर-सरसों का हुआ वितरण; समय पर बीज मिलने से खिले चेहरे

भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधारशिला; सभी समुदायों के लोग हुए शामिल

इतवारिया छठ की धूम: डैम और याहर नदी समेत दर्जनों घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती

Leave a Comment