न्यूज स्केल टीम
चतरा/गिद्धौर/पत्थलगड़ा। जिले के गिद्धौर, पत्थलगड़ा, इटखोरी व मयूरहंड आदि प्रखंड़ों में दो दिनों से आंधी-पानी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उपरोक्त प्रखंड के कई गांवों में दर्जनों की संख्या में पेंड गिर गए हैं, जिससे कई लोगों के मकान भी छतिग्रस्त हो गये हैं। ऐसे में कई गांवों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गिद्धौर प्रखंड में दुसरे दिन शुक्रवार को भी तेज आंधी से पेंड के निचे बंधे सिन्दूवारी कला गांव निवासी संजय दांगी पिता रोहन दांगी के दो मवेशी की मौत हो गयी। जिससे 50 हजार का नुकसान हो गया। जबकि बारिसाखी के टोला मायाडीह गांव के धनेश्वर दांगी के छत पर पेड़ गिर जाने से लाखो रुपया का नुकशान हो गया है। साथ ही गिद्धौर के जपुआ गांव में राजेंद्र दांगी का मुर्गी फार्म का दीवार पलट गया है। जिसे लाखों का नुकसान हो गया। साथ ही सिन्दूवारी कला गांव में पेंड के नीचे मवेशी दबे होने की जानकारी मिलने पर उपप्रमुख प्रितमा यादव उक्त स्थल पर पहुंच भुक्तभोगी को सीओ से मुआबजा दिलाने की बात कही।
दो दिनों से आंधी-पानी से जन जीवन अस्त व्यस्त, कई प्रखंड़ों में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित

By newsscale
On: May 26, 2023 7:01 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 908358
Total views : 2648684