Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड के युवाओं को एक बेहतर मंच के माध्यम से उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास-शशिकांत उरांव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । आयोजित आदिवासी मूलवासी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि भंडरा पंचायत मुखिया इंद्रदेव उरांव, ग्राम प्रधान बुधराम उरांव, कमेटी के अध्यक्ष शशिकांत उरांव, बैजू साहू व मंसूर अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर आदिवासी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष शशिकांत उरांव ने कहा कि हमारा शुरू से ही प्रयास रहा है कि प्रखंड के युवाओं को एक बेहतर मंच के माध्यम से उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा सके। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम को तीस हजार नकद, खस्सी व जर्सी दिया जाएगा। इसी तरह चतुर्थ स्थान तक के टीम को भी नकद राशि, खस्सी व जर्सी देकर सम्मानित किया जाता है। बता दें कि सद्भावना फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच धनामुन्जी व साइनिंग स्टार क्लब ख़खरपरता के बीच खेला गया। जिसमें ख़खरपरता की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट में धनामुन्जी की टीम को 1-0 से पराजित किया। मौके पर पंकज उरांव, अमित उरांव, कैलाश उरांव, सुखदेव उरांव, संतोष उरांव, अजय विश्वकर्मा, कमल उरांव, मनोज उरांव, उमेश उरांव सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment