Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्णियां बिहार में आयोजित 36वां क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह 2025 के लॉन्ग जंप में कमलेश उरांव प्रथम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पारस कुमार इंद्र गुरु की रिपोर्ट
लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के कमलेश उरांव ने इंदिरा गांधी स्टेडियम रंगभूमि मैदान पूर्णिया बिहार में आयोजित 36 वन क्षेत्रीय प्रतियोगिता में लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 36 वां क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह 2025 स्तर पर किया गया।जिसमें झारखंड एवं बिहार के चयनित सर्वश्रेष्ठ भैया बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कमलेश ने अपनी मेहनत, बढ़िया तैयारी और दृढ़ निश्चय के साथ उत्कृष्ट छलाँग लगाई। उनकी छलाँग की दूरी 6.08 मीटर ने निर्णायकों को प्रभावित किया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंक मिले। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय ,सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने शारीरिक आचार्य जोधन सिंह एवं कमलेश उरांव को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहार “यह हमारे विद्यालय के लिए एक गर्व की बात है। कमलेश ने न केवल व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है। हमें उन पर बहुत भरोसा है कि भविष्य में वे और भी ऊँचाइयाँ छुएँगे। विद्यालय के आचार्य, दीदी जी एवं सहपाठी भी इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं और उन्होंने कमलेश को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। इस उपलब्धि से अन्य भैया बहनों को भी प्रेरित किया है कि वे भी खेलों में भाग लें और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाएँ। इस प्रशंसनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment