Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मासूम बच्चे का हत्यारा निकला सौतेला बाप, गिरफ्तार

On: May 15, 2023 9:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदग़ा : कुडू के हमीद नगर ब्लॉक मुहल्ला में एक 12 साल के मासूम बच्चे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे बच्चे की मां ने पुलिस के समक्ष सारा राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि पैसे को लेकर बौखलाए हकीम ने ही मासूम अन्नू का रस्सी से गला घोंट दिया था। बीच बचाव करने पर उसे धक्का देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और इसी बीच उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने ज़ालिम बाप के विरुद्ध कांड संख्या 66/ 23 धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आज क़ातिल बाप को जेल भेजा जाएगा। हकीम अंसारी अपनी दूसरी पत्नी और दोनों सौतेले बेटों के साथ बीते दो तीन वर्षों से कुडू के हमीद नगर ब्लॉक मुहल्ले में रह रहा था। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हकीम ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी थी और बाद में असमिना से दूसरी शादी की थी जबकि असमिना के पहले पति की मौत हो गयी थी और उसके पहले पति से दो बच्चे थे जिसमे एक अन्नू था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment