रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोरों के संगठित गिरोह का उद्भेदन करने में सफल हुई। पुलिस ने उपरोक्त कार्रवाई में एक कार और 11 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कियाहै। गोला थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अजय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ महीनों से जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं। घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसपी ने आगे बताया कि रविवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि गोला थाना क्षेत्र में बाइक चोर, चोरी की बाइक की बिक्री करने वाले हैं। उसके बाद गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोला थाना अंतर्गत तीरला मोड़, डीवीसी चौक एवं अन्य रास्तों पर बैरिकेडिंग करते हुए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीरला मोड़ के पास एक ब्लू रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ा। जिनकी पहचान मोहमद एहसान अंसारी पिता रमजान अंसारी, ग्राम चंदवे, थाना पिठोरिया, जिला रांची, मुकेश महतो पिता जीबू महतो, ग्राम हुहुआ, थाना रामगढ़ एवं प्रेम कुमार करमाली पिता दिलीप करमाली, ग्राम डुंडीगाछी, गोला के रुप में की गई। इस दौरान अपाची बाइक के कागजात की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। उसके बाद तीनों के निशानदेही पर डुंडीगाछी गांव के जंगल में छुपा कर रखे गये 11 बाइक एवं एक कार बरामद किए गए। एसपी ने आगे बताया कि चोरी की बाइक का पेपर रांची के एक व्यक्ति से मिलकर फर्जी तरीके से बनाकर बेचा जाता था। खरीदने वाले को पेपर एवं चाबी सौंपते हुए उसकी तस्वीर भी ली जाती थी, ताकि चोरी की बाइक खरीदने वाले को किसी प्रकार का कोई शक ना हो।
कार से करते थे करते थे रेकी और मास्टर चाबी से खोलते थे बाइक
एसपी के अनुसार बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए कार (जेएच01एफई-4168) का इस्तेमाल रेकी करने के लिए किया जाता था। कार रांची निवासी एक व्यक्ति के नाम पर है, जिससे एग्रीमेंट के आधार पर एहसान अंसारी ने लिया था। वहीं मास्टर चाबी से बाइक खोलकर चोरी की जाती थी। बाइक चोरी के बाद प्रेम कुमार करमाली एवं मुकेश महतो दस हजार रुपये में बाइक एहसान अंसारी को बेच देते थे और वह रांची में फर्जी पेपर पैसे देकर तैयार कराता था। छापेमारी में एसडीपीओ के साथ इंस्पेक्टर पंकज कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, एसआई अमित कुमार, स्वामी रंजन ओझा, प्रभात रंजन, निरंजन कुमार, रंजीत कुमार महतो, रोहित कुमार सिंह, मोहमद इकबाल, एएसआई बहादुर महतो, तहसीन अहमद, संजय गोराई, तिरसिया लकड़ा आदि शामिल थे।


















Total Users : 1283875
Total views : 3160366