चतरा। रॉयल्स क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में फ्रेंडली अभ्यास मैच सदर प्रखंड के लेम स्थित खेल मैदान में खेला गया। मैच रॉयल्स क्रिकेट क्लब बनाम हजारीबाग टीम के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम ने 06 विकेट खो कर 30 ओवर में 249 रन बनाए। जिसमें शिवम ने 74 रन तथा अविरल ने 72 रन बनाये। बोलिंग करते हुए विकास ओर कुंदन ने 02-02 विकेट लिए। वहीं रॉयल्स क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने हुए 23 ओवर में ही 252 रन बना कर मैच 8 विकेट से जीत लिया। पंकज ने 11 छक्कों की मदद से 103 रन बनाये तथा कुंदन शाही ने 04 छक्के और 08 चौकों की मदद से 74 रनों की नाबाद पारी खेली। शानदार शतक बनाने के लिए पंकज यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में रॉयल्स क्रिकेट क्लब के कोच राज सिंह, सीनियर खिलाड़ी अमित राज, कुन्दन राय, समीर चंद्रवंशी, अमन आदि मौजूद थे।
रॉयल्स क्रिकेट क्लब ने हजारीबाग को अभ्यास मैच में 8 विकेट से हराया

On: September 15, 2025 9:45 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127947
Total views : 2949546