पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्व. उमाकांत पाठक सह लालू मैदान में रविवार को अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एसटी युवा क्लब रमना बनाम युवा स्टार क्लब बकचुम्मा के बीच खेला गया। जिसमें बकचुम्मा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-0 से मैच जीता। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक कुमार उज्ज्वल दास, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जेएमएम नेत्री प्रेमलता चन्द्रा, जेएमएम जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सीओ उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी व पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद विधायक समेत सभी अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दी। शहीदों के नाम आयोजित इस टूर्नामेंट में पत्थलगड़ा के अलावा चतरा, हजारीबाग, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़ समेत अन्य जिलों से कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर विधायक श्री दास ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ खेल भी बहुत जरूरी है, खेल से शरीर स्वस्थ मस्तिष्क सक्रिय रहता है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, दीपिका कुमारी जैसे खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी झारखंड के खिलाड़ी हैं। जो देश-विदेश में नाम कमाने के साथ झारखंड को नई पहचान दिलाई है। जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन होना चाहिए, आज हमारा चतरा नशे के सौदागरों के नाम से बदनाम हो गया है। उन्होंने यहां के युवाओं से नशे का कारोबार छोड़ कर मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा नशे को ना-जीवन को हां कहें। कार्यक्रम को जिला विधायक प्रतिनिधि विजय दांगी, शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सच्चिदानंद पांडेय, स्व. उमाकांत पाठक के पुत्र कुंदन पाठक आदि ने भी संबोधित कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पत्थलगड़ा पुलिस द्वारा 60 खिलाड़ियों के बीच जर्सी एवं फुटबॉल वितरण किया गया है। मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, सचिव दिनेश्वर भुइयां, कोषाध्यक्ष अंबिका यादव, उपाध्यक्ष प्रखंड के सभी मुखिया, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, बरवाडीह पसंस अनिल दांगी, राजेंद्र प्रसाद, विनय दांगी, सतीश कुमार, तिलेश्वर राणा समेत कई उपस्थित थे।
अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में बकचुम्मा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-0 से जीता

On: September 14, 2025 10:53 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1127946
Total views : 2949545