चतरा। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालौंग के कल्याणपुर खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित स्व. रामदेव सिंह भोक्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर शुभारंभ किया। शुभारंभ मैच हजारीबाग बनाम चतरा के बीच खेला गया। मैच समाप्ति के उपरांत श्री भोगता ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल, शील्ड और पुरुस्कार राशि देकर सम्मानित किया। साथ ही इस दौरान कहा खेल हमारे मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। खिलाड़ियों को खेल ईमानदारी और मेहनत से खेलना चाहिए। समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से निखारने की जरूरत है। मैच में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सिमरिया जिप सदस्य देवनन्दन साहू, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छठु सिंह भोक्ता, युवा राजद नेता बिनोद भोक्ता आदि मौजूद थे।
---Advertisement---




















Total Users : 1127823
Total views : 2949392