Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क पर रेंगती मौत, सड़क दुर्घटना का क्रम जारी, हादसे में घायल युवक की हुई दर्दनाक मौत

On: June 8, 2025 5:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। जिले के टंडवा-सिमरिया मुख्य पथ पर हादसों का क्रम लगातार जारी है। माने तो सड़क पर मौत रेंग रही है। शनिवार को टंडवा-सिमरिया सड़क किनारे स्थित उड़सू मोड़ में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना तब हुई जब रॉन्ग साईड में जाकर तेज गति में पिक अप वैन जेएच 02 बीबी 0249 ने बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत उरुब निवासी दोपहिया वाहन चालक 25 वर्षीय अजीत नामक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों की मानें तो कोल वाहन से चकमा खाकर पिकअप ने अनियंत्रित होकर दोपहिया सवार को अपनी चपेट में लिया। जिसकी जांच की जा रही है। गंभीर अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक करने के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। परिजन हजारीबाग ले जा रहे थे इस दरम्यान रास्ते में हीं उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उक्त मार्मिक घटना से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों व ग्रामीणों ने समुचित मुआवजे की मांग करते हुवे कोल वाहनों का परिचालन फिलहाल बाधित करा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। विधवा मां, पत्नी और दो बच्चों के भरण-पोषण का भार उसके हीं कंधों पर थी।

सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण, समुचित व समतुल्य मुआवजा नीति बनाने की मांग पर पिछले एक दशक लोगों को मिलता रहा है बस तारीख दर तारीख

जी हां, कोल परियोजना संचालित होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में सैंकड़ों लोगों का असामाजिक मौत और हजारों घायल होने वाले परिवारों को असामान्य मुआवजा की विसंगतियों को दूर करने पर पिछले एक दशक से सिर्फ तारीख दर तारीख हीं मिला है। लोगों के मांगों पर पहल करने और न्याय की मांग पर प्रशासन और सक्षम प्रतिनिधि कितना तत्पर रहे हैं ये लोगों के सामने है। पिछले हीं दिनों 22/02/2025 को आम्रपाली परियोजना से विस्थापित गांव के दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत और लगभग 30 घंटे याचना के बाद बनी सहमति अब पूर्ववत हीं दम तोड़ता नजर आ रहा है। विदित हो कि सिमरिया विधायक उज्जवल दास की अध्यक्षता में हुई वार्ता के दौरान 2 जून 2025 को उपायुक्त सभागार में नियमावली बनाने की लिखित घोषणा की गई थी। उक्त संदर्भ में क्या हुआ अबतक किसी को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

Leave a Comment