पटना(कैमूर)। बिहार राज्य के कैमूर जिले के पुलिस थाने फिर एक बार चर्चा में हैं। इस बार राज्य सरकार ने राज्य में बढ़ते क्राइम डेटा को देखते हुए इस तरह का फैसला लिया है।ऐसे में बिहार पुलिस अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए नई दिशा में कार्य करने जा रही है। जिसके लिए अब कैमूर के सभी थाने में दो थानेदार पदस्थापित होंगे, जिसमें एक थानेदार तो दूसरे अपर थानेदार होंगे। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश पर उपरोक्त आदेश कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के द्वारा जारी कर दिया गया है। पुलिस विशेष कर क्राइम के मामले में पारदर्शिता से काम कर सके. इसको लेकर यह निर्णय लिया गया है। कैमूर पुलिस कप्तान श्री शर्मा ने कहा है कि कैमूर पुलिस की कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सभी थाने में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसके तहत सभी थाने में एक एडिशनल एसएचओ का पदस्थापन किया गया है। जो एडिशनल एसएचओ एसएचओ के अनुपस्थिति में सभी संबंधित निर्णय ले सकते हैं।