रिशु राज ग्रेनाइट प्रतिष्ठान का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन, कहा सामग्रियों की उपलब्धता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है चतरा

0
295

 

चतराः जिला मुख्यालय के बायपास रोड स्थित लिबदा मोड़ के निकट शुक्रवार को रिशु राज ग्रेनाइट संस्थान का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी ने किया। इस दौरान श्री तिवारी ने कहा की सामग्रियों की उपलब्धता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है चतरा। आगे कहा कि क्षेत्र में संस्थान खुलने से रोजगार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को विभिन्न प्रकार के लाभ एंव सुविधा प्राप्त होते हैं। क्षेत्र के लोगों को उपयोगी सामग्री सरलता के साथ उचित मूल्य पर अपने ही शहर में मिल जाती है। दूसरे शहर में भटकना नहीं पड़ता है। इस प्रकार चतरा सामग्रियों की उपलब्धता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होता जा रहा है। संचालक रामदेव यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संस्थान के संचालक ने कहा कि यहां टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, सेनेटरी व घर निर्माण के लिए जरूरी सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध है। मौके पर डीएसपी मुख्यालय केदार नाथ राम, पूर्व एमएलए योगेंद्र बैठा, समाजसेवी पंकज दुबे, मोहन यादव, पंकज यादव, संजीत कुमार कुशवाहा, रामविलास सिंह, तिलेश्वर पासवान, अरुण दांगी, प्रमोद दांगी, मुकेश शाह, चांदो साव, मुन्ना कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।