कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय अंबेडकर चौक पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर समाजसेवियों ने माल्यार्पण व नमन कर उनकी जयंती मनाई। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें याद कर नमन किया। मुखिया मनोज साहू ने कहा की डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे। वे दलितों के अधिकार, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपनी शिक्षा मुंबई से लेकर विदेशों तक जा कर पूरी की और एक महान नेता के साथ समाज सुधारक व संविधान निर्माता के रूप में उभरे। इस अवसर पर सिक्कीदाग मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता आदि ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति प्रखंड अध्यक्ष संजय भुईयां, लवकुश गुप्ता, सत्येंद्र यादव, सत्येंद्र सिंह, इंद्रदेव भारती, अजय भारती, अनुज साहू, घनश्याम यादव, सुरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।