Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छिटफुट घटनाओं के बीच जिले में होली का त्योहार संपन, रंगो के उल्लास ने मिटा दिया वैमनस्य, कई स्थानों पर मटका फोठ प्रतियोगिता का आयोजन

On: March 16, 2025 11:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/गिद्धौर/मयूरहंड/कुंदा। जिला मुख्यालय सहीत मयूरहंड, प्रतापपुर, कुंदा, गिद्धौर, सिमरिया, पत्थलगडा, टंडवा व इटखोरी आदि प्रखंडों में होली पर्व शुक्रवार व रविवार को धुमधाम से मनाया गया। शनिवार को राग, रंग और उमंग का महापर्व होली संपूर्ण जिले में छिटफुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। होली के इस महापर्व को लेकर लोगों ने उच्च-नीच, गरीबी-अमीरी सभी भेदभाव को भुलाकर उल्लास, उमंग और खुशी के साथ एक दुसरे से गले मिल कर रगं व अबीर लगा गले मिलकर होली की एक दुसरे को बधाई दी। चारो ओर रंगों के फवारे और अबीर की खुशबु इस बार सोमवार से बुधवार तक उड़ती रही। एक दुसरे को होली की शुभकामना देने, खाने-खिलाने का दौर भी खूब चला। इससे पूर्व गुरुवार देर रात्रि बुराई और उत्पीडन की प्रतीक होलीका का दहन भी लोगों ने उत्साह के साथ किया। शहर में दर्जनों स्थानों के अलावे जिले के प्रायः सभी गांवों में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया। पत्थलगडा थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों व गणन्य लोगों को रंग व गुलाल लगाकर थाना आलोक चौधरी व अन्य पुलिस कर्मियों नेे होली की बधाई दी। साथ ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के संवेदन शिल स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात किए गए थे। इसके अलावे पुलिस पार्टी समय-समय पर क्षेत्र में मार्च करती रही। कुल मिलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण संपन हो गया। जिले के टंडवा आदि प्रखंड़ों के कई स्थानों पर मटका फोठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्या मंदिर लोहरदगा में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Leave a Comment