
गिरिडीह। गिरिडीह जिले में बीते रात होली समारोह के दौरान दो समूहों के बीच झड़प से बवाल हो गया। इस दौरान आगजनी, तोड़फोड़ के बीच गिरिडीह का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालांकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। झाड़प में कई लोग घायल हैं और गाड़ी और दुकानें भी फूंकी गई है। बताया जा रहा है कि गिरिडीह जिले में होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए और जमकर आगजनी हुई। जिसमें कई दुकानों, बाइक-कार सहित कई वाहनों में आग लगा दी गई। बवाल की सूचना पर पुलिस सक्रया हुई और क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उसके बाद अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस झड़ंप में तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई।
पदाधिकारियों के अनुसर घटना गिरिडीह जिले के घोडथंबा में जब एक समूह ने होली के जुलूस को इलाके से गुजरने का विरोध किया, तो झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल ने बताया की घोड़थंबा ओपी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प हुई। होली के जश्न के दौरान असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हम दोनों पक्षों की पहचान कर रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है।
प्रशासन ने अफवाहों से बचने की कि अपील
घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों से बचने की सलाह दी है। उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा, होली के जश्न के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया है। आगजनी और हिंसा के पीछे किसका हाथ है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में जांच कर रहे हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई और अप्रिय घटना न हो। हालात तनावपूर्ण लेकिन कंट्रोल में हैं, और पुलिस किसी भी संभावित विवाद को टालने के लिए सक्रिय है।