इटखोरी/सिमरिया(चतरा)। रविवार को दानवीर भामाशाह की जयंती चतरा जिले के इटखोरी, सिमरिया व गिद्धौर आदि प्रखंडों में समारोहपूर्वक मनाई गई। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर में प्रयाग साव के नेतृत्व में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। मौके पर सिमरिया विधानसभा के लोकप्रिय नेता जितन राम, जिप सदस्य सरिता देवी, उप प्रमुख संजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर भरत साव, जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू, जिला सचिव राखी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रमोद साहू, राजेश गुप्ता, कृष्णा साहू, कुसुम लता गुप्ता, प्रखंड कोषाध्यक्ष कर्नाकर साहू, प्रखंड अध्यक्ष युवा मोर्चा सुधीर साहू, ईश्वर साहू, सतीश शाह, अनिल साहू, हरि साहू, मनोज साहू के साथ प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित थे। वहीं सिमरिया प्रखंड के सबानो, पगार, बानासाड़ी, सेरंदाग के अलावा अन्य पंचायत में दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबानो में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार ने किया। वहीं जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत अध्यक्ष जगदीश साव, पंचायत सचिव प्रेमचंद साहू, प्रखंड उपाध्यक्ष तुलसी प्रसाद साहू, अर्जुन साहू, प्रखंड सचिव प्रदीप कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर तथा भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, जिला संरक्षक देवनंदन साहू, नवीन साहू, अमित कुमार साहू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रदुमन साहू, प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नरेश साव आदि शामिल थे। कार्यक्रम में शामिल पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 28 अप्रैल को चतरा में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें देश और प्रदेश स्तर के प्रमुख लोग शामिल होंगे। जिसमें समाज के सभी लोगों को शामिल होने के लिए आमत्रीत किया गया।