
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारियातू पंचायत के भुरकुंडा गांव में अखिल भारतीय भुइयां समाज ने माता शबरी की पूजा अर्चना शनिवार को धूमधाम से किया। पूजा ब्राह्मण के द्वारा मंत्रोचार, स्वस्तिवाचन एवं शंख ध्वनि के साथ संपन्न कराया गया। उसके बाद माता शबरी की जीवनी का व्याख्या किया गया। जिसमें लोगों ने बतलाया कि श्री राम चंद्र जी के इंतजार में माता शबरी संपूर्ण जिंदगी इंतजार करती रही और जब भगवान उनके आश्रम में विराजमान हुए। तब माता शबरी ने भगवान को मीठे प्रसाद के रूप में बैर खिलाई थी। ओ भी अपने से चक्ख कर खिलाई थी। ताकि भगवान को कोई भी बैर का फल खट्टे व खराब ना लगे। जिसका गुणगान आज भी धर्म ग्रंथ के रामायण में किया जाता है। साथ ही समाज के लोगों ने अपने समाज से कुरीतियों को हटाने की बातें की एवं समाज के शराब मुक्त बनाने को लेकर चर्चा किया गया। इसके अलावे शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय सचिव दिनेशवर भुइयां व चमारी राम शामिल थे। जबकी पूजा कार्यक्रम का नेतृत्व कामेश्वर भुइयां एवं संचालन भुइयां समाज के प्रखंड अध्यक्ष विजय भारती ने किया। इस पूजा कार्यक्रम में गांव से लेकर प्रखंड से भारी संख्या में लोग शामिल थे।