सात महिलाओं का किया गया बंध्याकरण

0
48

गिद्धौर(चतरा)। मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रीन यूथ फाउंडेशन एनजीओ एवं सीओटी के संयुक्त तत्वाधान में सात महिलाओं का बंध्याकरण निः शुल्क किया गया। उक्त कार्य डॉक्टर सुशील सिंह एवं उनके टीम के द्वारा किया जा रहा है‌। साथ ही बंध्याकरण करवाने वाली महिलाओं को दवा भी निःशुल्क दिया जाएगा। इस कार्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी के साथ सहीया आदि शामिल हैं।