भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू

0
133

हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखण्ड के उरैली पंचायत के पंडरी कला स्थित देवी मंडप में श्री ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभरंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। देवी मंडप यज्ञशाला से विधिवत कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल कलशधारी व श्रद्धालु गांव का भ्रमण करते हुए नीलाजन नदी घाट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजना के बाद कलश में जल भरा गया। उसके बाद पुनः गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पहुंच कर कलशों को स्थापित कियाग या। यज्ञ का समापन 20 फरवरी को भंडारे के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा में जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, महायज्ञ कमेटी के सदस्य विजय यादव, मंगल सिंह, चित्रू सिंह, अखलेश यादव, महेंद्र यादव, भगवान यादव अभिमन्यु सिंह, मनोज सिंह के साथ भारी संख्या में महिला व पुरुष शामिल थे।