
न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। विभाग द्वारा टंडवा प्रखंड अंतर्गत धनगड़ा पंचायत के किसानों को तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय फसल सुरक्षा योजना का प्रशिक्षण देने के उपरांत अंतिम दिन प्रशिक्षित किसानों के बीच स्थानीय मुखिया सह जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह, पंसस उषा देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, प्रशिक्षिक सुधीर कुमार द्वारा तीस किसानों के बीच कृषि किट और प्रमाण पत्र वितरण किया। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के अभिजीत घोष द्वारा फसल सुरक्षा के तहत रबी फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों एवं उसके निदान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कृषकों को दानेदार यूरिया के जगह नैनो यूरिया और जैविक खाद्द के प्रति प्रेरित करने के साथ ही फसल चक्र एवं खेतों में उर्वरक क्षमता बढ़ाने हेतु चुन्ना प्रयोग पर बल दिया गया। मौके पर अजित कुमार, जीवन राम, जगदेव राम, सुगन साव, मो. मुस्तफा, अभिषेक पांडेय, पिंकी देवी, मथुरा गंझु, रफीक मिया, बिनोद साव अशोक सिंह, मुकेश राणा, राजेश भुईया, सुगन साव, विनोद साव समेत दर्जनों कृषक उपस्थित थे।