
न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा जिला सचिव के निर्देशानुसार 14 फरवरी को कुंदा प्रखंड के चाया व पचरूखिया गांव में 90 दिवसीय आउटरिच कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। लोगो को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, महिला सशक्तिकरण, डायन बिसाही, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बच्चों का शिक्षा के मौलिक अधिकार और वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं नालसा द्वारा जारी 15100 टोल फ्री नंबर और संविधान में संशोधित नए कानून की जानकारी भी दी गई। इस अभियान में संजय कुमार चौधरी, मुन्ना दास, अजीत कुमार, किरण कुमारी व प्रवीण पासवान ने भाग लिया और उपस्थित लोगों को निःशुल्क कानूनी जानकारी दी।