बूथ मजबूत करने को लेकर भाजपा की हुई बैठक, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

0
178

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। रविवार को कुंदा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गंदौरी साव की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन प्रखंड महामंत्री मनोज कुमार यादव ने किया। बैठक में बूथों को मजबूत करने को लेकर सत्यापन अभियान तेज करने के साथ कुंदा और सिकीदाग के शक्तिकेंद्रों पर प्रभारियों ने बूथों का सत्यापन किया और अध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारी बताई गई। साथ ही संगठन की मजबूती को बूथ और शक्ति केंद्रों के सत्यापन पर जोर दिया गया। इसके अलावे मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत रविवार को शक्ति केंद्र में सत्यापन किया गया। वहीं सत्यापन कुंदा प्रभारी सह युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव और सिकीदाग प्रभारी जितेंद्र शौण्डिक ने बूथ अध्यक्षों को समझाया कि चुनाव में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। इसी के साथ आगे आने वालों चुनाव की चर्चा भी की गई। प्रखंड महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि यदि बूथ जीता तो चुनाव में जीत निश्चित है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को चुनाव की प्रमुख कड़ी बताया और उनके दायित्व को समझाए। मौके पर कुंदा सह प्रभारी अनुज गुप्ता, सतेन्द्र सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, बसंत भोक्ता, हिरामण यादव, सुरेश साव, इंद्रदेव भारती, प्रमोद गुप्ता, अजय भारती एंव दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।