
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर में मदरसा इमदादुल उलूम इमदादिया, इंग्लिश मीडियम स्कूल रतनपुर में बीते रात प्यामे इंसानियत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 26 हाफिजे कुरआन की दस्तार बंदी हुई। कुराने पाक की तिलावत से कारी सिकंदर साहब ने जलसे का आगाज किया। कॉन्फ्रेंस में पहुंचे हिंदुस्तान के बड़े-बड़े ओलेमा, शायर एवं राजनेताओं का भव्य स्वागत किया गया। जलसे की सदारत हजरत मौलाना मुफ्ती नजरे तौहिद साहब ने किया और मंच संचालन मदरसे की मोदर्रीस मौलाना उमर फारूक ने किया। जलसे में सबसे पहले अब्दुल्लाह सालीम कमर चतुर्वेदी ने कहा कि मदरसा एक तालीम गाह ही नहीं है बल्कि हिंदुस्तान की आजादी में मदरसा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर सहीद जय मंगल पांडेय के वंशज सच्चिदानंद पांडेय ने कहा धर्म सब का प्यारा है। आज धर्म के नाम पर हिंदू-मुस्लिम को कुछ धर्म के ठेकेदार बांटने का काम करते हैं। जो नहीं होना चाहिए। आगे मुफ्ती सनाउल्लाह काजी सरियत इमारतेसरिया हजारीबाग ने कहा की शिक्षा हर मौका पर काम आता है। इसलिए अपने-अपने गांव व शहर में स्कूल मदरसा होना चाहिए, ताकि बच्चे अच्छी तालीम हासिल कर सकें। मौलाना महफूज रहमान अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की गिद्धौऱ के पावन धरती पर यह पहला जलसा है। जो पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। मदरसे के नाजिम हाफिज मिनहाज रसीदी व मोहत्तमीन कारी हसन इमाम शकिबी ने कहा कि हमारे मदरसे में काफी बुनियादी जरूरतें हैं, इसलिए मैं सरकार और आम अवाम से अपील करता हूं कि इस पर ध्यान दिया जाय। मदरसे की शुभचिंतक व शिक्षक अर्जुन प्रसाद दांगी ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। जलसे में शायर असद आजमी, शायर जमाल कोडरमावी, मौलाना शकील हजारीबाग, मौलाना अब्दाल चतरा, पूर्व जीप सदस्य रामलखन दांगी, सेवा निर्वित शिक्षक देवचरण दांगी, सतेंद्र कुशवाहा, बैजनाथ दांगी, महेंद्र राम, निर्मला देवी, जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, बिनोद पासवान, विजय भारती, राजू लाल वर्मा, अमरनाथ दांगी, सकुर अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, मौलाना गुलाम मुस्तुफा, मेराज अंसारी, मोहम्मद रजाक अंसारी, मोहम्मद सलाम अंसारी, हाफिज मोहम्मद फारूक, तौकीर अंसारी, मोहम्मद सदाब के अलावे जलसे में झारखंड के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।