गिद्धौर(चतरा)। चतरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मणपुर डैम के पास मैदान में रविवार को आल इंडिया दांगी क्षेत्रिय संघ के बैनर तले मिलन सह वनभोज समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन जिला स्तरीय दांगी क्षत्रिय संघ के जिलाध्यक्ष सिताराम दांगी व उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया। जिसका संचालन संजय दांगी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार दांगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप दांगी, पलामू जिलाध्यक्ष दयानंद दांगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा की मिलन सह वनभोज समारोह में सामाजिक उत्थान पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा समाज काफी निचले पायदान पर हैं। हमें एनेक्सर वन कोटि में रखकर सरकारी लाभों से दूर रख रही है। भविष्य में समाज एकत्रित रहे संगठित रहे इसका संकल्प सभी को लेना होगा। आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गांव के युवाओं ने भाग लिया हम सभी हर गांव में 10-10 युवाओं की टीम गठित करेंगे। आगे कहा कि समाज के लिए एक ही मूल मंत्र है इसका जितनी ईमानदारी से पालन किया जाएगा। उतना ही समाज आगे बढ़ेगा। इसके लिए शिक्षित बनकर संगठित रहकर संघर्ष करना होगा। तभी समाज फलेगा फुलेगा, कार्यक्रम में समाजसेवी महिलाओं को आगे बढ़ाने व पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलकर समाज को चलाने की जरूरत है। साथ ही इस अवसर पर आपसी द्वेष, रंजिश व विवाद को सामाजिक स्तर पर निपटा कर एक सुनिश्चित समाज बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डॉ. बीएन सिंह, पलामू कविता सिंह, मुनदिरीका प्रसाद दांगी, जिला सचिव रामोतार दांगी, समाजसेवी रामस्वरूप कुमार दांगी, मनोज दांगी, संजय दांगी, भवानी दांगी, राजकुमार दांगी, अनिल दांगी, सुनील कुमार महतो, अजय दांगी, भोला प्रसाद दांगी, नरेश दांगी, सत्येंद्र कुमार दांगी व योगेन्द्र दांगी आदि भारी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।