न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। शुक्रवार को पत्थलगड़ा प्रखंड सभागार में श्रम विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। श्रम एवं कौशल विभाग के कार्यशाला की अध्यक्षता कलिंदर साहू व संचालन श्रम अधिक्षक अरविंद कुमार ने किया। कार्यशाला में बीडीओ ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है। वहीं श्रम अधीक्षक ने विभाग के योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार की ओर से तीन तरह की महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है। श्रमिकों को लाभ लेने की जरूरत है। प्रवासी श्रमिक मजदूर, असंगठित श्रमिक मजदूर, बीओसीडब्ल्यू श्रमिक मजदूर का सरकार के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों को दुर्घटना होने पर मजदूर को 2 लाख से 4 लाख, प्रवासी मजदूर रजिस्ट्रेशन होने पर 1,50,000, असंगठित मजदूरों के रजिस्ट्रेशन होने पर 07 तरह के लाभ में 50,000 का लाभ दिया जाता है। साथ ही बीओसीडब्ल्यू श्रमिक पुरुष व महिला मजदूरों को 13 तरह के लाभ दिया जाता है। 5000 हजार औजार किट, प्रसूति लाभ 15000, श्रमिकों के दो बच्चों को छात्रवृत्ति लाभ 5000 से 20000 तक लाभ दी जाती है। उन्होंने कहा कि बाहर में श्रमिक मजदूरी करने जाने से पहले श्रम विभाग से रजिस्ट्रेशन करा लें तभी बाहर जाएं ताकि श्रमिकों को लाभ दे सकता है। इस दौरान श्रम अधीक्षक ने श्रमिक मित्र सुनील कुमार दांगी को से कहा कि ठेकेदार बड़े कंपनी में काम दिलाने के लिए ले जाते हैं, उन्हें चिन्हित करें। ठेकेदार द्वारा 5 से 60 श्रमिकों को साथ में मजदूरी करने ले जाते हैं, श्रमिक मजदूरों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जाता है तो ठेकेदार के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रमुख मनीषा कुमारी, मीणा देवी, मुखिया संदीप कुमार सुमन, राधिका देवी, पंचायत सचिव राकेश प्रसाद, रिंकू प्रसाद, करण कुमार, दीपक पांडेय, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।