भंडरा । भंडरा ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में गुरुवार को विहिप की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 11 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर विहिप के जिला सह मंत्री भीम नाथ शाहदेव ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अपने जन्म स्थान पर बने भव्य मंदिर में विराजमान हुए है। अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर में विराजमान हुए प्रभु श्रीराम के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रथम वर्षगांठ 11 जनवरी को पूरे देश के मठ, मंदिर और घरों में भव्य रुप से मनाया जाएगा। प्रभु श्रीराम के मंदिर में विराजमान होने के निमित पहली वर्षगांठ प्रखंड में भव्य झांकी निकाला जाएगा। साथ ही सभी घरों में सनातन धर्मावलंबियों दीपोत्सव मनाकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। मौके पर विश्व हिंदू परिषद मुख्य संरक्षक ईश्वरी मोहन शर्मा, जिला सह मंत्री लाल भीमनाथ शाहदेव, आनंद पंडा, श्रीकांत गुप्ता, चंदन गुप्ता, अमर कुमार एवं बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के सदस्य उपस्थित थे।