गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत 6 घरवा गिद्धौर क्लस्टर ऑफिस में गुरुवार को सक्रिय महिला समुह की समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सीसी सुमित्रा देवी एवं संचालन सीसी सुनील पासवान ने किया। जहां सक्रीय महिलाओं का महीने भर के कार्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समूह के बीच तीसरे एवं चौथी बार लोन दिलाने पर जोर दिया गया। ताकि समूह सेजुड़ी महिलाएं सशक्त हो अच्छे कार्य कर सकें। मोके पर प्रतिमा देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, गीता देवी, प्रियंका कुमारी, रेखा देवी एवं दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।