हंटरगंज(चतरा)ः हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा पंचायत के करमा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। करमा में आयोजित जयंती कार्यक्रम का मुख्य अतिथि यगुनंदन राम कनीय अभियंता जल संसाधन, विशिष्ट अतिथि के रुप में जिप सदस्य सुरेश पासवान, कमिटी अध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार पासवान ने संयुक्त रुप से फीटा काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों का गुणगान किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड एवं बिहार से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। अंत में भंड़ारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उषा देवी, श्रवन कुमार, उमेश यादव, रामरतन राम, अनिल अंबेडकर, अशोक साहू, पवन प्रसाद, रंजीत कुमार, मीडिया से रोहित अलबेला, निशांत तिवारी, जगनारायण भारती, वार्ड सदस्य प्रमिला देवी, प्रभु भारती, पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव, के अलावे भारी संख्या में लोग शामिल थे।