इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर पंचायत में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद सदस्या सरिता देवी व प्रमुख प्रिया कुमारी, मुखिया रीता देवी व पैक्स अध्यक्ष टेकनारायण साव के द्वारा संयुक्त रुप से विधिवत फीता काट कर किया। इस अवसर पर जिप सदस्य ने किसानों को बताया कि ओने पौने दाम पर दलालों व बिचौलियों के बीच धान ना बेचें, सारे किसान सरकारी धान क्रय केंद्र में सरकार के द्वारा सामर्थ्य मूल्य पर ही धान बेचें। वहीं प्रमुख ने कहा कि अभी धान खरीदगी के लिए हर गांव मे बिचौलिए सस्ते दर पर धान खरीदने के लिए घूम रहे हैं, किसान भाई अपने धान को पैक्स के धान क्रय केंद्र में ही बेचें और अधिक मुनाफा पाएं। पहले अनाज को बाजार तक ले जाने में किसान भाइयों को बहुत ही परेशानियों से हो कर गुजरना पड़ता था। लेकीन जब से पैक्स का गठन हुआ, लोग आसानी से अपने धान को पैक्स मे बेच कर अच्छी मुनाफा कमा रहे हैं। मौके पर उप प्रमुख संजय गुप्ता, जिप प्रतिनिधिभरत साहू, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, दशरथ साव, कृष्णा साव, प्रयाग साव, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।