राज्यपाल ने स्टीफन मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर एवं राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल सदस्यों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ
न्यूज स्केल डेस्क
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 5 दिसंबर 2024 को राजधानी रांची राज भवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड विधानसभा के निर्वाचित सदस्य स्टीफन मरांडी को झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने तक के लिए प्रोटेम स्पीकर एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की नई सरकार में शामिल राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार एवं शिल्पी नेहा तिर्की को झारखंड राज्य के मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी एवं सभी नव नियुक्त मंत्रीगणों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कई सांसद, विधायक, वरीय अधिकारी एवं गणमान्य तथा नवनियुक्त मंत्री गणों के परिजन मौजूद थे। विदित हो कि हेमन्त सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके उपरांत आज उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद का गठन किया, जिसमें 11 मंत्री शामिल किए गए हैं।