Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एनडीए के नवनिर्वाचित विधायक उज्जवल दास एवं जनार्दन पासवान ने की माता भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। विधानसभा चुनाव 2024 में रविवार को जिले के दोनो सीट से जीत दर्ज करने वाले एनडीए के विधायक इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित माता भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। सिमरिया से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक कुमार उज्जवल दास एवं चतरा से लोजपा के जनार्दन पासवान अपने समर्थकों के साथ माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे थे। दोनो ने माता भद्रकाली की पूजा कर क्षेत्र में शांति व खुशहाली की कामना की। इस दौरान कुमार उज्जवल दास ने कहा कि यह जीत सिमरिया विधानसभा के जनता की जीत है। मैं अपने पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय उपेंद्र नाथ दास के अधूरे सपनों को पूरा कर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र का समुचित विकास करूंगा। वहीं लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि चतरा के जनता की जीत है। घमंडी और भ्रष्टाचारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता के विरोध की जीत है। मैं जनार्दन गरीब किसान का बेटा हूं, बेटा समझकर घमंडी मंत्री को यहां की जनता ने लात मारकर भगाया है। मौके पर जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, बसंत नारायण सिंह, पेमन नायक, रसिक शिरोमणी, उपाध्यक्ष ऋषि बाला सिंह, सचिदानंद सिन्हा, शिवकुमार सिंह, मनोज सिंह आदि नेता शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment