जानें झारखंड और बंगाल में इडी को रेड में क्या कुछ मिला, हो जायेंगे हैरान

0
479

रांची। झारखंड और बंगाल में मंगलवार को झारखंड के पहले चरण के चुनाव से महज एक दिन पूर्व हुये रेड में इडी टीम को बड़ी सफलता मिलने की सूचना है। ठिकानों से टीम को फर्जी आधार कार्ड, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के दस्तावेज, कैश, ज्वेलरी, प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटिंग मशीन और आधार बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले खाली प्रोफार्मा मिले हैं। साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। उपरोक्त खुलासा इडी के आधिकारिक एक्स ट्यूटर अकाउंट पर किया गया है। वहीं इडी की कार्रवाई जारी है। ज्ञात हो कि आज अहले सुबह इडी की कई टीमें एक साथ झारखंड और बंगाल के 17 ठिकानों पर रेड की थी। मिली जानकारी के अनुसार यह रेड बांग्लादेश घुसपैठ को लेकर की गयी है। कुछ समय पहले राजधानी रांची के बरियातू इलाके से पुलिस ने दो बांग्लादेशी लड़कियों का रेस्क्यू किया था। दोनों लड़कियां बॉर्डर पर लगे कंटीले तारों को पार कर अवैध तरीके से भारत में घुसी और झारखंड तक पहुंच गयी। यहां दोनों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस को मिली इंफॉर्मेशन के बाद दोनों लड़कियों का रेस्क्यू किया गया था।