*AIMIM युवा जिला अध्यक्ष दानिश अली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस पार्टी के हाथ*
लोहरदगा। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के समक्ष AIMIM युवा जिला अध्यक्ष दानिश अली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन। सभी लोगो को कांग्रेस परिवार में डॉ रामेश्वर उरांव एवं धीरज प्रसाद साहू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने कांग्रेस पार्टी का पट्टा एवं माला पहना कर स्वागत किए। मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि सभी लोगो का कांग्रेस परिवार में स्वागत है आज पार्टी जो विकास की लहर लाई है उसका आज परिणाम है कि इतने संख्या में लगातार विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं हमारा विचारधारा सबका साथ सबका विकास का है आज देश में कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसा विचारधारा है जो सभी धर्मों को एक साथ लेकर देश के विकास राज्य के विकास के लिए कर कर रही है।राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता एवं हमारे जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर ही इतने संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी का परिवार में शामिल हो रहे है जिसका स्वागत है।सभी के सहयोग और मेहनत से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और पुनःएक बार फिर झारखंड में इंडिया गठबंधन के सरकार बनेगी और लोहरदगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव भरी मतों से जीतेंगे।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने के बाद Aimim युवा जिला अध्यक्ष दानिश अली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसा पार्टी है जो आज भाजपा के देश तोड़ने वाली विचारधारा के खिलाफ खड़ी है।कांग्रेस पार्टी का विचारधारा सभी वर्गों का सम्मान करना एवं शांति स्वभाव का है देश एवं राज्य का विकास का इसी विचारधारा से प्रभावित होकर हमने और हमारे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस परिवार का दामन थामा है।आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव को भारी मतों से विजय करनी है। कांग्रेस पार्टी का विचारधारा को लोगो तक पहुंचाना है।