लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गांव में गूंजने लगे छठ माता के गीत

0
358

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गांव में गूंजने लगे छठ माता के गीत

गिद्धौर(चतरा)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर गांवों में घर-घर छठ माता के गीत सुबह से गूंजने लगे हैं। बताते चलें की गांव में छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के घरों में सुबह-शाम छठ गीत महिलाओं के द्वारा गाए जाने की परंपरा रही है। उसी पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार दीपावली के समाप्त होते हीं गिद्धौर प्रखंड के गांव में सुबह-शाम छाठ माता के गीत गुंजने शुरू हो गये हैं। वहीं गृह प्रवेश को लेकर गांव में कई लोगों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। ज्ञात हो कि शनिवार से लेकर छठ पूजा तक नव दिवसीय पाठ के उपरांत गृह प्रवेश किया जाएगा। इस संबंध में आचार्य रामाअवतार मिश्रा ने बताया कि कार्तिक माह अति शुभ माह माना जाता है। इस महीने में स्नान ध्यान किए हुए पुण्य मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति दिलाता है। कलश स्थपना व यात्रा में विनय पांडेय, देव प्रसाद पांडेय, कामेश्वर पांडेय, युगेश्वर पांडेय, रतन पांडेय, प्रतिमा देवी, ममता देवी, गीता देवी एवं दर्जनों कलशधारी सम्मिलित थे।